उत्तराखंड में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब जब्त

ख़बर रफ़्तार, ऋषिकेश : उत्तराखंड के ऋषिकेश में जंगलात चौकी के पास शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार आज तड़के सूचना के आधार पर आबकारी विभाग टीम के अर्जुन सिंह और आशीष चौहान ने तस्कर का पीछा कर सटीक कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में पकड़े गए अभियुक्त अंकुर पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी गणेश विहार नेहरू कॉलोनी, देहरादून है।

आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में जब्त की गई शराब का अनुमानित मूल्य लगभग 1,50,000/- रुपये है। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटर को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों का कहना है कि अवैध शराब तस्कर अब ट्रकों, टेंपों या कारों की बजाय छोटे स्कूटरों का उपयोग कर कम ध्यान आकर्षित किए बिना तस्करी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इन दिनों ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी की सूचना पर विभाग लगातार कार्रवाई करता हुआ आ रहा है। जिसके चलते आए दिन नशे के सौदागर टीम और पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours