आठ दिसंबर को देहरादून में निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

ख़बर रफ़्तार, देहरादून:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने देहरादून आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे अनुरोध किया था। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने की सूचना मिल गई है।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद नए एक्शन में दिखेगी भाजपा, कार्यक्रमों पर पूरी तरह से फोकस करने के निर्देश
इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित सुरक्षा तैयारियों में भी जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री धामी के स्तर पर बैठकें बुलाई जा सकती हैं।

You May Also Like

More From Author