देशभर में दीपावली पर्व को लेकर लोगो में उमंग और उत्साह, व्यापारियों के खिल उठे चेहरे

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, अल्मोड़ाः देशभर में दीपावली पर्व को लेकर लोगो में उमंग और उत्साह है। वहीं, अल्मोड़ा में भी दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक लौट चुकी है। इसी बीच यानी 29 अक्टूबर को धनवंती त्रियोदशी के दिन बाजार मे लोगों की भीड़ उमड़ी हुई। इसके चलते बाजारों में खरीदारों की इस भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे है।

अल्मोड़ा में दीपावली और धनतेरस पर्व के बीच बाजार में रौनक लौट आई है। इस दौरान लोगों का पर्व को लेकर उत्साह देखकर दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। क्योंकि सुबह से बाजार में भीड़ उमड़ रही है और लोगों ने अपने-अपने स्तर पर खरीदारी भी शुरू कर दी है। साथ ही आने वाले दो से तीन दिनों के बाद बाजार में और भी भीड़ उमड़ेगी जो पूरे पर्व तक रहेगा। इस बार तांबे के बर्तन के साथ ही ऐपण से पिरोए गए बर्तन भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

वहीं, इस मौके पर व्यापारी सक्षम अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में लोगों में ऑनलाइन खरीदारी का क्रेज अधिक बढ़ गया है। लेकिन धनतेरस के अवसर पर लोग अपने घरों से निकल कर बर्तनों आदि की खरीदारी कर रहे है। इसके चलते दीपावली पर्व को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। ऐसे में दुकानदारों को पूरी उम्मीद है कि इस त्योहार के सीजन में उनकी कमाई बहुत अच्छी होने वाली है।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट: पिता बना हैवान, सोते समय बच्चा रोया तो नाराज पिता ने कुल्हाड़ी से काटी बेटे की गर्दन

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours