नरेला अग्निकांड: कोई हताहत नहीं, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान

खबर रफ्तार, नरेला अग्निकांड : दिल्ली के नरेला इलाके में एक जूता बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई और आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया और मौके पर कई दमकल गाड़ियों को भेजा गया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में लगातार जुटे हुए हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी लापरवाही को वजह माना जा रहा है, लेकिन जांच जारी है।

अच्छी बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, हालांकि फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जिससे मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours