खबर रफ़्तार, मसूरी: मैसानिक लाज बस स्टैंड से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से टैक्सी स्कूटी के टकराने से स्कूटी सवार दिल्ली निवासी पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, जायसवाल एस्टेट के समीप परिवहन निगम की बस से स्कूटी टकराने से यह हादसा हुआ। दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मसूरी घूमने आए थे। यहां उन्होंने किराये पर दो स्कूटी लीं।
यह भी पढ़ें –उत्तराखंड: वर्ष 2013 में आई केदारनाथ आपदा में बहे रामबाड़ा- गरुड़चट्टी मार्ग को बनाने का रास्ता साफ, केंद्र की हरी झंडी
एक स्कूटी पर पति बालकिशन शर्मा और उनकी पत्नी वीनू शर्मा (44) सवार थे, जबकि दूसरी स्कूटी पर उनका बेटा दीपांशु और बेटी गीतिका थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। एसएसआइ गुमान सिंह नेगी ने बताया कि बस चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

+ There are no comments
Add yours