16.2 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

मुशीर खान ने 18 साल की उम्र में मुंबई के लिए रचा इतिहास, वसीम जाफर का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज मुशीर खान ने रणजी ट्रॉफी में अपने पहला दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। मुशीर खान मुंबई के ऐसे दूसरे युवा बल्लेबाज बने जिन्होंने दोहरा शतक जमाया है। इससे पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने मुंबई के लिए रणजी में यह कमाल किया था।

सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद ही लगातार चर्चा में हैं। अपने दमदार प्रदर्शन से वह भारतीय टीम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। भारतीय टीम से पहले वह रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं। बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के लिए खेलत हुए मुशीर ने अपना पहला दोहरा शतक जड़ दिया है।

रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में मुशीर मुंबई के लिए संकटमोचन बनकर उभरे। पहले दिन शतक जड़ने के बाद दूसरे दिन इससे दोहरे शतक में तब्दील किया। दोहरा शतक जड़ते ही मुशीर ने इतिहास रच दिया। मुशीर ने 18 साल 362 दिन में दोहरा शतक जड़ने वाले मुंबई के दूसरे बल्लेबाज बने।

वसीम जाफर के बाद किया हर कमाल

मुशीर से पहले मुंबई के लिए पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने यह कमाल किया था। साल 1996-97 में वसीम जाफर ने रणजी ट्रॉफी में पहला दोहरा शतक जड़ा था। तब वह 18 साल 262 दिन के थे। मुशीर उनका रिकॉर्ड तोड़ने से पीछे रह गए।

मुंबई की पहली पारी 384 पर सिमटी

बता दें कि पहले दिन बड़ौदा के खिलाफ मुंबई की हालत खराब थी। मुंबई ने 99 के स्कोर पर अपने चार बल्लेबाजों को खो दिया था। तब मुशीर बल्लेबाजी करने आए। मुशीर ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद दोहरा शतक जड़ा। वह 203 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की पहली पारी 384 रन पर समाप्त हुई।

यह भी पढे़ं- 26 Feb को जारी होंगे राजस्थान संगणक भर्ती परीक्षा एडमिट, मार्च में होनी है परीक्षा

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here