ख़बर रफ़्तार, इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवती का हुड़दंग करते वीडियो वायरल हो रहा है। युवती ने हाथ छोड़कर बाइक चलाते हुए स्टंट किया। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने जांच शुरू कर दी है।
वायरल हो रहे वीडियो में जींस और टी शर्ट पहने हुए लड़की बाइक पर रफ्तार भरती दिखाई दे रही है। उसने न सिर में हेलमेट पहना और न ही यातायात नियमों का पालन किया। युवती ने रील बनवाई और ‘गुल बत्ती कमरे की हो जाए तो…’ गाने पर रील बनवाई।
ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कोई हादसा हो जाता, या किसी की जान चली जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता? अब देखना होगा कि पुलिस स्टंटबाजी करने वाली युवती के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
