ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू के दिवाली की शुभकामनाओं का आभार जताते हुए पीएम मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी है। पीएम मोदी ने इसके साथ ही लिखा- भारत-इस्राइल की रणनीतिक साझेदारी आने वाले वर्षों में और मजबूत होती रहे। बता दें कि दुनियाभर के नेताओं ने बीते दिन पीएम मोदी और भारतवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दिवाली की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र, दिवाली की शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं भी आपके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आपको अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं। भारत-इस्राइल की रणनीतिक साझेदारी आने वाले वर्षों में और मजबूत होती रहे।’
पहला दिन धनतेरस कहलाता है, जब लोग सोना-चांदी या बर्तन खरीदते हैं और भगवान धनवंतरि की पूजा करते हैं। दूसरा दिन नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाता है। तीसरा दिन मुख्य दिवाली का होता है, जब लोग भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और समृद्धि की कामना करते हैं। चौथे दिन गोवर्धन पूजा होती है, और पांचवां दिन भाई दूज कहलाता है, जब बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई उपहार देते हैं।
