14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन पर शोकसभा

रुख़बर रफ़्तार, द्रपुर : कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर आज यहां भाजपा के जिला कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी और केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट शोक सभा में शामिल हुए। अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि चंदन रामदास का जाना उत्तराखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। वह एक हंसमुख नेता थे जो अपने संघर्षों के बलबूते इस मुकाम तक पहुंचे थे। कई समस्याओं का निराकरण वह अपने हंसमुख स्वभाव के चलते मिनटों में कर दिया करते थे।

उन्होंने चंदन राम दास के शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के साथ ही ईश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चंदन राम दास का अचानक जाना उत्तराखंड की राजनीति में एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि अंतिम दिन तक चंदन राम दास बीमारी के बावजूद उत्तराखंड की राजनीति के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा को लेकर अल्मोड़ा में हुए कार्यक्रम का भी जिक्र किया जिसमें एक दिन पहले ही चंदन राम दास शामिल हुए थे। गणेश जोशी ने कहा कि कहीं भी ऐसा प्रतीत नहीं होता था कि अचानक हमारे बीच से हमारा एक साथी चला जाएगा।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here