बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को मार डाला, संपत्ति विवाद या लूट में हत्या की आशंका

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। हर रोज कोई न कोई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। अभी दिल्ली में मंगलवार को ज्लेवरी शोरूम से करीब 50 करोड़ रुपये की चोरी का पता चला है।

इसके बाद लगातार दूसरे दिन राजधानी में एक और ज्वेलरी की दुकान में बड़ी लूट की घटना हई। अब पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग मृतका की पहचान स्वीकला के रूप में हुई है। आशंका है की लूट या संपत्ति विवाद में हत्या की गई है।

You May Also Like

More From Author