12.8 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

मायावती का एलान, केंद्र की सत्ता में आए तो अलग अवध राज्य की करेंगे स्थापना

ख़बर रफ़्तार, लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि केंद्र में बसपा सरकार बनने पर अलग अवध राज्य की स्थापना की जाएगी, जिसमें लखनऊ भी शामिल होगा।

उन्होंने कहा भाजपा और आरएसएस मुफ्त राशन देने का प्रचार गांव-गांव जाकर कर रहे हैं। नमक अदा करने के बदले वोट मांग रहे हैं। जबकि यह राशन जनता के टैक्स के पैसों से बांटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आप भाजपा और आरएसएस का नहीं, बल्कि अपना नमक खा रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस और सपा को भी आरक्षण में भेदभाव करने पर घेरा।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here