14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RPS के 236 अधिकारियों के हुए तबादले

ख़बर रफ़्तार, जयपुर:  राजस्थान की भाजपा सरकार ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पहले तो मंगलवार देर रात करीब दो बजे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के तीन और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तीन अधिकारियों के साथ ही राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 165 अधिकारियों के तबादले किए। इसके बाद बुधवार सुबह राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 236 अधिकारियों के तबादले किए हैं।

आरएएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादलों के बाद अब प्रदेश के सभी विभागों, जिला प्रशासन एवं उपखंड अधिकारियों को बदल दिया गया है। ये वह अधिकारी थे, जो पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तैनात किए गए थे। साथ ही आरपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद सभी पुलिस उप अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। आरएएस और आरपीएस अधिकारियों के तबादलों में विधायकों की सिफारिश को प्राथमिकता दी गई है।
- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here