लाइट; कैमरा और एक्शन… स्टेडियम के बाहर चले लात-घूंसे, लड़की बचती-बचाती रही और वो हाथ उठाता रहा

ख़बर रफ़्तार, नोएडा: सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में बिना अनुमति चल रही विज्ञापन शूटिंग में हंगामा। शूटिंग में पहुंचे युवाओं के बीच मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

नोएडा प्राधिकरण के क्रिकेट स्टेडियम का संचालन करने वाली कंपनी ने नियमों के विरुद्ध जाकर शूटिंग की अनुमति दी थी, जबकि क्रिकेट स्टेडियम में केवल खेलों की अनुमति है।

प्राधिकरण की तरह से यहां पर कोई भी सांस्कृतिक या व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति नहीं है। कंपनी ने स्टेडियम में शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह 10 बजे तक एक विज्ञापन की शूटिंग शूटिंग की अनुमति दी थी। इसमें बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे।

मारपीट के अलावा स्टेडियम में सैकड़ों गाड़ियां भी गलत तरीके से पार्क की गई थी। इसके चलते सुबह टहलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नोएडा प्राधिकरण सर्किल-2 के प्रभारी विजय रावल ने बताया कि इस तरह के आयोजन की अनुमति नहीं है। संचालन करने वाली कंपनी से जवाब तलब कर आगे कि कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- निजी संस्थानों में इस तारीख से बनवा सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, RTO के चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा

You May Also Like

More From Author