नई विद्युत दरों पर आज आखिरी जनसुनवाई, अप्रैल से लागू होंगी नई बिजली दरें

खबर रफ्तार, देहरादून : तीनों ऊर्जा निगमों ने इस बार कुल मिलाकर 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है।  नियामक आयोग आज आखिरी जनसुनवाई कर रहा है।

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में प्रस्तावित नई विद्युत दरों पर आज जनसुनवाई हो रही है। यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल की ओर से जो टैरिफ पिटीशन नियामक आयोग के समक्ष फाइल की गई हैं, उनसे बिजली दरों में 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी संभावित है।

प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों ने इस बार कुल मिलाकर 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इसमें यूपीसीएल ने 16.23 प्रतिशत, पिटकुल ने करीब तीन प्रतिशत का प्रस्ताव दिया है। पहली बार यूजेवीएनएल का टैरिफ प्रस्ताव माइनस 1.2 प्रतिशत है।

पिछले साल आयोग ने गढ़वाल मंडल में देहरादून व गोपेश्वर और कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर व लोहाघाट में सुनवाई की थी। इस बार गढ़वाल मंडल में देहरादून के साथ कर्णप्रयाग और कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर के साथ मुनस्यारी में जनसुनवाई हो रही है। नियामक आयोग आज आखिरी जनसुनवाई कर रहा है।
इसमें कोई भी उपभोक्ता अपना सुझाव या आपत्ति आयोग के समक्ष दर्ज करा सकता है। नियामक आयोग के सचिव नीरज ने बताया कि जनसुनवाई के बाद आयोग सभी तथ्यों को मद्देनजर रखते हुए टैरिफ प्रस्ताव पर निर्णय लेगा। नई बिजली दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।

You May Also Like

More From Author