खबर रफ़्तार, मुजफ्फरनगर : मासूम अरहान और अनाया की जहरीले रसगुल्ले खिलाकर हत्या करने वाली मां की गिरफ्तारी के बाद उसके प्रेमी जुनैद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीन टीमें बनाकर आरोपी को पकड़ा है। आगे की कार्रवाई जारी है।
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव रुड़कली तालाब अली में चार साल के अरहान और एक साल की अनाया की हत्या के आरोपी जुनैद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मां मुस्कान को जेल भेजा जा चुका है।
गुरुवार को जुनैद रसगुल्ले और जहरीला पदार्थ लेकर गांव पहुंचा और बच्चों को खिला दिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है और जुनैद की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम बनाई गई थी। अब उसे भी पकड़ लिया गया है।
