खबर रफ़्तार, देहरादून : रुड़की में दिहाड़ी मजदूर को आयकर विभाग ने 70 लाख रुपये के नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद दिहाड़ी मजदूर के होश उड़े गए। आयकर विभाग का कहना है कि संबंधित के नाम पर दिल्ली में एक फर्म संचालित है। जिसमें अन्य फर्म के साथ लाखों रुपये का लेन-देन हो रहा है। आयकर जमा न कराने पर यह नोटिस जारी किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर, गली नंबर-21 निवासी सुनील कुमार दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। सुनील कुमार को उत्तर प्रदेश के शामली स्थित आयकर विभाग ने 70 लाख रुपये का एक नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने से सुनील कुमार बेहद परेशान है।

+ There are no comments
Add yours