‘1947 में कांग्रेस ने देश को बांटा, अब समाज को बांट रही’, हाथरस में गरजे यूपी सीएम योगी

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, हाथरस: लोकसभा चुनाव में रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ संबोधन शुरू किया।

दाऊजी महाराज की धरा को नमक करता हूं। इस धरती ने महापुरुषों को जन्म दिया है। ब्रज का प्रवेश द्वार है। काका हाथरसी जैसे अनेक महापुरुषों को जन्म देने वाली धरती है। आज लोकसभा का चुनाव चल रहा है। इस अवसर पर सबसे पहले इस क्षेत्र के वर्तमान सांसद राजवीर दिलेर जो अब नहीं रहे। अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। उनके पिता किशनलाल दिलेर को भी सीएम ने याद किया।
सीएम बोले, दो चरण संपन्न

चुनाव के दो चरण संपन्न हो चुके हैं। 191 सीटों पर चुनाव हुए हैं। रुझान बताते हैं कि जो खुशबू हींग की है, वह पूरे देश में पहुंच रही है। वह स्वर है मोदी सरकार फिर एक बार। एक तरफ जनता उत्साहित है। उमंग में है। लोगों के मन में मोदी को तीसरा कार्यकाल देना है। मोदी ने दस साल में अद्भुत काम किए हैं। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। विकास हुए हैं। आतंकवाद मिटा है। आइटीआई बने हैं। एक जिला एक उत्पाद से कारोबार बढ़े हैं। इतनी योजनाएं दी हैं।

कांग्रेस पर बरसे सीएम

सीएम योगी ने कहा कि, कांग्रेस को 65 वर्ष शासन करने का अवसर मिला, अन्य दलों को भी मिला। उससे अधिक काम भाजपा शासनकाल में हुआ है। पहले पैसा कांग्रेस व सपा-बसपा के दलाल हजम कर जाते थे। आज गरीब के खाते में सीधा पहुंच रहा है। पहले किसान व गरीब आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। आज गरीब व किसानों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

यूपी में त्योहार पर फ्री गैस

उत्तर प्रदेश सरकार होली व दीपावली पर फ्री में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। बिजली दी जा रही है। इस तरह की व्यवस्था कांग्रेस, बसपा-सपा कर सकती थीं। लेकिन उनके लिए यह काम योजनाओं का हिस्सा नहीं था। वे जातिगत राजनीति करते थे। वोट साधने में लगते थे। वे आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे। उनके शासनकाल में माफिया सत्ता का संचालन करते थे। अब प्रदेश में नौकरी बिना भेदभाव मिलती है। योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसके लाभ में किसी का चेहरा देखा गया क्या? राशन, बिजली, चिकित्सा क्या किसी का चेहरा, जाति, मजहब पूछकर दिया है क्या? गरीबी देखकर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

देश को बांटा, अब समाज बांट रही है…

एक तरफ भाजपा सबके साथ सबके विकास के नारे के साथ है। दूसरी और कांग्रेस, सपा का गठबंधन है। 1947 में कांग्रेस ने देश को बांटा, अब समाज को बांट रही है। घोषणा पत्र में संपत्ती का सर्वे कराने की बात कह रहे हैं। इसमें विरासत टैक्स लगाने की कांग्रेस की योजना है। मेहनत करेंगे आप और डकैती डालने के लिए इंडी गठबंधन के लोग आएंगे। संपत्ती बांटने की खतरनाक साजिश रची जा रही है।

Read Also:- आज दिल्ली में कई जगहों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पढ़ें दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी

माफिया पर कार्रवाई करते हैं तो लोग आंसू बहाते हैं

हम माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हैं तो लोग आंसू बहाते हैं। ये लोग गरीबों के घर डकैती डालने की सोच रहे हैं। ये पर्सनल कानून लागू करके एक बड़ी साजिश की सोच रहे हैं। क्या आप कांग्रेस-सपा के लोगों को गोकशी की छूट देंगे? ये लोग देश को दंगे की आग में झोंकना चाहती है। हिंदुस्तान इसे कतई स्वीकार नहीं करेगा।

राम और कृष्ण की धरती पर गोकशी होगी क्या? हमें सपा-कांग्रेस के एजेंडे को पहचानना होगा। ये लोग देश की अखंडता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आस्था से खिलवाड़ करना चाह रहे हैं।

राम और कृष्ण के जन्म पर सवाल खड़े किए

ये चुनाव मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए है। जो लोग देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, अनुसूचित जाति, जन जाति के हक पर डकैती डालना चाहते हैं। इन लोगों ने राम-कृष्ण के जन्म पर प्रश्न खड़ा किया था। इसलिए कह रहे हैं कि अल्पसंख्यकों की पसंद का खानपान का हक देंगे। क्या गोकशी की छूट देंगे। इसलिए आप सतर्क और सावधान हो जाइये। एक वोट देश की तस्वीर व तकदीर बना सकती है। गलत दिशा में जाने पर बिगाड़ भी सकती है। हर व्यक्ति बोल रहा है कि हाथरस में भाजपा रिकार्ड वोट से जीतेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours