14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

किसान आंदोलन के बीच होमगार्ड के जवान को तेज रफ्तार कार ने कुचला, दर्दनाक मौत

ख़बर रफ़्तार, दिल्ली:  फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर किसानों की ओर से लगाए गए धरने के दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में होमगार्ड जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है।

टोल प्लाजा पर दो दिन से लगा हुआ है धरना

मृतक की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है। उधर, चालक घटना के बाद कार वहीं छोड़ कर मौके से भाग निकला। जानकारी के अनुसार दिल्ली – फाजिल्का हाईवे पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर दो दिन से धरना लगाया हुआ। इसके चलते टोल से वाहन फ्री में गुजर रहे हैं।

तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात चरणजीत सिंह को कुचला

वहीं धरना स्थल पर थाना लंबी पुलिस की ओर से होमगार्ड के जवान चरणजीत सिंह को यातायात दुरुस्त रखने के लिए लगाए नाके पर ड्यूटी पर लगा रखा था। रविवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार आई जिसने ड्यूटी पर तैनात चरणजीत सिंह को कुचल दिया।

आरोपी कार छोड़कर भाग निकला

हादसा इतना दर्दनाक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना लंबी पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मलोट में रखवा दिया है। वहीं कार छोड़कर भागे चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- सिलक्यारा सुरंग : केंद्र की अनुमति के बाद सिलक्यारा सुरंग में निर्माण शुरू, सुरंग में पाइपों से जा रहे जवान, हर हलचल पर रखी जाएगी नजर

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here