नैनीताल और भीमताल-भवाली मोटर मार्ग में लगा भयंकर जाम, भीषण गर्मी में फंसे पर्यटक, सड़कों पर रेंगती दिखी गाड़ियां

ख़बर रफ़्तार, नैनीताल:  नैनीताल और भीमताल-भवाली मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह 11 बजे दो किमी लंबा जाम लगने से यात्रियों और सैलानियों का जाम का सामना करना पड़ा। फरसौली से भवाली बाजार तक पहुंचने में यात्रियों को आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। इससे यात्री और सैलानी गर्मी में परेशान नजर आए।

कैंची धाम में भी श्रद्धालुओं को जाम का सामना करना पड़ा। भवाली सीओ सुमित पांडे ने बताया कि पुलिस कर्मियों की मदद से जाम को खुलवाया जा रहा है। जिससे यात्रियों और सैलानियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

 

You May Also Like

More From Author