12.8 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

हरियाणा के सीएम मनोहर का किसानों को बड़ा तोहफा, कर्ज का ब्याज और पेनल्टी माफ करने का एलान

ख़बर रफ़्तार, हरियाणा :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज सदन में अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश कर रहे हैं। इस बार सदन में मुख्यमंत्री किसान-युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता में रखेंगे। वहीं, सीएम आम जनता के लिए भी बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं, सदन में मुख्यमंत्री ने बजट पढ़ना शुरू कर दिया है।

फसलों के लिए किसानों को नहीं होगी पानी की दिक्कत

  • पानी पर निर्भर किसानों को राहत देने के उपाय के रूप में 1 अप्रैल, 2024 से आबियाना बंद किया जाएगा। इससे 4299 गांवों को लगभग 140 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ होने के साथ-साथ 54 करोड़ रुपये की वार्षिक राहत मिलेगी।
  • इसके अलावा, राजस्थान में पानी ले जाने के लिए भी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि जुलाई, 2023 में आई अतिरिक्त बाढ़ के पानी को संग्रहित किया जाएगा और कृषि और पीने के उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाएगा।

पांच लाख किसानों के ब्याज और पेनल्टी माफी को लेकर हुई घोषणा

सीएम मनोहर लाल ने पांच लाख से ज्यादा किसानों के कर्ज की ब्याज और पेनल्टी माफी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जो किसान 30 सितंबर 2023 तक का कर्ज 31 मई 2024 तक जमा कराते हैं उनका ब्याज और पैनेल्टी माफ होगा।

सीएम ने कहा मैं किसान हूं किसान का बेटा हूं किसान के दर्द को समझता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिफॉल्टर किसान जिनकी संख्या 5 लाख 47 हजार है जिनका ऋण भुगतान जो किसान 30 सितंबर 2023 तक का कर्ज 31 मई 2024 तक जमा कराते हैं उनका ब्याज और पेनेल्टी माफ होगा।

सीएम ने मेरा ब्योरा पोर्टल को लेकर कही ये बात

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर हर सीजन में लगभग 10 लाख किसान अपनी फसल का विवरण उपलब्ध करवाते हैं, जिससे सरकार को बाजार हस्तक्षेप के लिए रणनीति बनाने के लिए उपयोगी जानकारी मिलती है।

सरकार ने खरीफ और रबी सीजन-2023 में 29,876 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे किसानों के खातों में जमा किया है। भावांतर सहायता की 178 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में डाली गई है।

ये भी पढ़ें…संदेशखाली जा रही बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी पुलिस हिरासत में, महिला कार्यकर्ताओं को भी रोका गया

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here