‘Hardik Pandya की कप्‍तानी और गेंदबाजी दोनों बिलकुल साधारण’, सुनील गावस्‍कर ने ऑलराउंडर को जमकर लताड़ा

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्‍ली: मुंबई इंडियंस का कप्‍तान बनने के बाद हार्दिक पांड्या की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मुंबई इंडियंस को रविवार को वानखेड़े स्‍टेडियम पर आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के हाथों 20 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी।

हार्दिक पांड्या के लिए बुरा फैसला रहा कि उन्‍होंने सीएसके की पारी का आखिरी ओवर करने की जिम्‍मेदारी उठाई, जिसमें 26 रन खर्च किए। सीएसके के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी ने हार्दिक पांड्या की लगातार तीन गेंदों में तीन छक्‍के जड़कर अपनी टीम को 200 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद महान सुनील गावस्‍कर और केविन पीटरसन ने हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी और गेंदबाजी की जमकर आलोचना की है।
केविन पीटरसन ने भी नहीं बख्‍शा

सुनील गावस्‍कर और केविन पीटरसन स्‍टार स्‍पोर्ट्स पर पैनल के रूप में पारी का विश्‍लेषण कर रहे थे। तभी दोनों ने हार्दिक पांड्या की आलोचना की। केविन पीटरसन ने कहा कि हार्दिक पांड्या पर दर्शकों की हूटिंग का असर पड़ रहा है।

हार्दिक ऐसा नहीं चाहेंगे

केविन पीटरसन ने साथ ही कहा, ”मैं भी लोगों के निशाने पर रहा हूं। मैं कह सकता हूं कि दर्शकों का बर्ताव आपको प्रभावित करता है। हार्दिक पांड्या के साथ जो हो रहा है, जैसी हूटिंग हो रही है, वो उनको दुख पहुंचा रही है। हार्दिक पांड्या की भावनाएं हैं। वो भारतीय खिलाड़ी हैं। वो इस तरह का बर्ताव नहीं चाहेंगे। ऐसा होने से उनके क्रिकेट और उन पर प्रभाव पड़ रहा है। कुछ करने की जरुरत है।”

फ्लॉप रहे पांड्या

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्‍होंने पहले गेंदबाजी में 4 ओवर में 43 रन खर्च करके दो विकेट चटकाए। इसके बाद बल्‍लेबाजी में भी वो कुछ खास नहीं कर सके और केवल 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मुंबई इंडियंस को सीएसके के हाथों 20 रन की शिकस्‍त मिली और वो प्‍वाइंट्स टेबल में आठवें स्‍थान पर है।

यह भी पढ़ें:- ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के निर्देशक सुनील ग्रोवर से करवा चुके हैं ‘तांडव’, चकनाचूर हो गई थी कॉमेडी वाली छवि

You May Also Like

More From Author