गैंगस्टर विनोद उपाध्याय एनकाउंटर में मारा गया, एक लाख का था इनाम; यूपी पुलिस की माफिया लिस्ट में था शामिल

खबर रफ़्तार, सुलतानपुर:  गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को उत्तर प्रदेश पुलिस ने ढेर कर दिया है। बीती रात एसटीएफ की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इसमें माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय गोली लगने से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई।

दीपक कुमार सिंह की अगुवाई में चला था अभियान

देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एसटीएफ मुख्यालय के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से उक्त बदमाश घायल हो गया। अंत में उसकी मौत हो गई।

अयोध्या का रहने वाला था गैंगस्टर

गैंगस्टर विनोद कुमार उपाध्याय अयोध्या के महराजगंज के मया बाजार का रहने वाला था। उस पर विभिन्न जिलों में 35 मुकदमे दर्ज थे।मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी सोमेन बर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

 

 

You May Also Like

More From Author