खबर रफ़्तार, हाथरस : के अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी घायलों का उपचार किया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने सभी को घर भेज दिया।
इधर, यश पुत्र सुरेश चंद्र निवासी गांव कपूरा थाना चंदपा क्रिकेट खेलकर घर वापस जा रहा था। बाईपास पर मोपेड ने उसमें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उधर, साहूकार पुत्र भूदेव निवासी बलना थाना हाथरस जंक्शन बाइक से कहीं जा रहा था। गांव के ही पास उसकी बाइक फिसल गई। इससे वह घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी का उपचार किया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने सभी को घर भेज दिया।
अखिलेश यादव को मिला जवाब, मायावती ने कहा- अपने गिरेबान में भी झांक कर देखो
