खबर रफ़्तार, मैनपुरी : उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के बेबर क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग से संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग से 28 बच्चे बीमार हो गये हैं। जिलाधिकारी ,मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिला अस्पताल में पंहुचकर बच्चों का हाल जाना है। जिलाधिकारी ने घटना की जाँच के आदेश दिए हैं। विद्यालय में बच्चों को खाने में छोले -भटूरे दिये गये थे। बच्चे छोले भटूरे खाने के बाद बीमार पड़ने लगे। आनन-फानन में बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेबर में भर्ती कराया गया।
मैनपुरी में फूड पॉइजनिंग का कहर: 28 स्कूली बच्चे बीमार, 6 की हालत नाजुक
You May Also Like
एनएच-34 पर भीषण सड़क हादसा, चार बारातियों की मौत
April 28, 2026
तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, मौके पर मचा हाहाकार
April 27, 2026

+ There are no comments
Add yours