अजय देवगन की फिल्म में हुई फेमस एक्टर की एंट्री, रोमांटिक-कॉमेडी मूवी में खूब जमाएंगे जोड़ी!

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली : साल 2019 में आई फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे थे। इस मूवी में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की लव स्टोरी दिखाई गई थी। अपने पिता की उम्र के लड़के के प्यार में पड़ी 26 साल की लड़की की इस लव स्टोरी ने एंटरटेनमेंट के साथ ही लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट भी किया था।

अकिव अली के डायरेक्शन में बनी ‘दे दे प्यार दे’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म के फर्स्ट पार्ट में आशीष मेहरा (अजय देवगन) के उसकी फैमिली को आयशा (रकुल प्रीत सिंह) के साथ उसके रिलेशन के लिए मनाना दिखाया गया। लड़के की साइड की फैमिली तो मान गई, अब लड़की के साइड की फैमिली क्या रिएक्शन देगी, ये सेकंड पार्ट में दिखाया जा सकता है।

‘दे दे प्यार दे 2’ में हुई इस एक्टर की एंट्री

‘दे दे प्यार दे’ रोमांटिक-कॉमेडी मूवी है। पहले पार्ट में ‘आशीष’ और ‘आयषा’ के रिलेशन के साथ ही आशीष के उसकी एक्स वाइफ (तब्बू) के साथ भी रिलेशन दिखाए गए। अब सेकंड पार्ट में रकुल प्रीत सिंह की फैमिली का इंट्रोडोक्शन हो सकता है।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, इस रॉमकॉम मूवी में अनिल कपूर (Anil Kapoor) की एंट्री पक्की हुई है। वह फिल्म के सीक्वल में रकुल प्रीत सिंह के पिता का रोल कर सकते हैं। वहीं, तब्बू का रोल दूसरी फिल्म में भी होगा या नहीं, इसकी जानकारी के लिए इंतजार करना होगा।

टी सीरिज और लव फिल्न्स के प्रोडक्शन में बनने वाली ‘दे दे प्यार दे 2’ के 1 मई, 2025 को रिलीज होने की चर्चा है।

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल को जमानत देने की मांग वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट ने 75 हजार का जुर्माना भी लगाया

You May Also Like

More From Author