दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर: ईरान में फंसे भारतीयों के लिए सहायता उपलब्ध

खबर रफ्तार, तेहरान : ईरान में हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। सीजफायर के बावजूद सुरक्षा चिंताओं के चलते यह एडवाइजरी जारी की गई है। दूतावास ने सुरक्षित निकासी के लिए संपर्क बनाए रखने और निर्धारित मार्गों का पालन करने को कहा है।

पश्चिम एशिया में एक महीने से भी ज्यादा समय से जारी युद्ध के बाद ईरान और अमेरिका ने सीजफायर की घोषणा की है। इसी बीच तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने आज यानी आठ अप्रैल को एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने हालातों को देखते हुए वहां मौजूद भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी गई है। यह सूचना सात अप्रैल को जारी हुई पिछली एडवाइजरी, जिसमें लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई थी उसी का ही अगला हिस्सा है।

नागरिक को लिए निर्देश जारी
दूतावास ने कहा है कि भारतीय नागरिक दूतावास के अधिकारियों के साथ संपर्क करें और उनके बताए सुरक्षित रास्तों से ही ईरान से बाहर निकलें। दूतावास ने सख्त हिदायत दी है कि कोई भी भारतीय नागरिक बिना सलाह लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने की कोशिश न करे। किसी भी सीमा पर जाने से पहले दूतावास से तालमेल बिठाना अनिवार्य है।
दूतावास ने जारी किया हेलपलाइन नंबर
भारतीय नागरिकों की मदद के लिए दूतावास ने चार इमरजेंसी हेलपलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर +989128109115, +989128109102, +989128109109 और +989932179359 हैं। इसके अलावा लोग अपनी समस्या या जानकारी के लिए cons.tehran@mea.gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। ईरान में हो रहे नए बदलावों और सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है। सरकार चाहती है कि सभी भारतीय सुरक्षित तरीके से अपने वतन वापस लौट आएं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours