ख़बर रफ़्तार, जम्मू : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। शनिवार दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.8 आंकी गई है।
शुक्रवार दोपहर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान किश्तवाड़ में भूकंप की रिक्टर स्केल पर 3.2 की तीव्रता मापी गई। हालांकि अब आए भूकंप में .8 की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार देर रात एक बार फिर कश्मीर की धरती कांपी। बीती रात जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप की तीव्रता 3.2 आंकी गई थी।
