14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

‘ड्रीम गर्ल’ प्रोड्यूसर इंदर राज बहल का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  मनोरंजन जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। हेमा मालिनी स्टारर Dream Girl के निर्माता Inder Raj Bahl का 23 फरवरी को मुंबई में निधन हो गया। इंदर राज बहल ने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी उनके बेटे बंटी बहल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है।

बंटी बहल ने शेयर किया भावुक पोस्ट

इंदर राज बहल के बेटे बंटी बहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर किया है और साथ ही अपने पिता की प्रार्थना सभा का विवरण भी दिया है। बंटी ने लिखा, ‘उन्होंने अपना जीवन पूरी तरह से जीया और हमेशा उदाहरण के साथ आगे बढ़े। वह हमारे परिवार का स्तंभ हैं और हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। उनके परिवार के लोग उन्हें बहुत प्यार से याद करते हैं’।

इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी पिता की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आपकी सलाह और जीवन में करने के लिए सही चीजों को हमेशा याद करूंगा। आपकी तरह कभी भी किसी को चोट या नुकसान नहीं पहुंचाना। एक अच्छे इंसान बनना’। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इंदर बहल की प्रार्थना सभा आज 26 जनवरी को शाम 5 बजे से मुंबई में होगी।

कई फिल्मों और टेलीविजन शो का किया निर्माण

अपने करियर में इंदर राज बहल ने कई फिल्मों और टेलीविजन शो का निर्माण भी किया था। उन्होंने अभिनेत्री की मां जया चक्रवर्ती के साथ हेमा मालिनी स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सह-निर्माण भी किया, जो साल 1977 को रिलीज हुई थी।

इसके अलावा इंदर राज ने गिरीश कर्नाड और शबाना आजमी स्टारर ‘स्वामी’ का भी सह-निर्माण किया, जो बासु चटर्जी ने निर्देशन में बनी थी। 1982 में आई इंदर द्वारा सह-निर्मित फिल्म ‘शौकीन’ को भी बासु चटर्जी ने ही निर्देशित किया था। उन्होंने एलसी सिंह और पंकुज पाराशर के साथ करण नाथ स्टारर ‘बनारस’ और बासु चटर्जी के टीवी शो ‘दर्पण’ का भी निर्माण किया था।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली : राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 17 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक रणबीर सिंह खर्ब और उनकी पत्नी को सात साल की जेल

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here