12.8 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

क्रूज पर Disha Patani ने बोल्ड अंदाज से उड़ाए होश, डीपनेक ड्रेस में दिखाया अब तक का सबसे Hot लुक

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  दिशा पाटनी (Disha Patani) बी-टाउन की बोल्ड एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्मों के अलावा अपने ग्लैमरस लुक के लिए हमेशा हेडलाइंस में छाई रहती हैं। एक बार फिर दिशा ने अपने बोल्ड अंदाज से चाहने वालों के होश उड़ा दिये हैं।

दिशा पाटनी कुछ दिन पहले अपनी दोस्तों के साथ घूमने गई थीं। उन्होंने विदेश में अपनी फ्रेंड्स के साथ वेकेशन एन्जॉय किया, जिसकी झलकियां भी इंटरनेट पर शेयर कीं। समंदर किनारे दिशा की अदाओं को देख लोग दीवाने हो गये थे। अब एक्ट्रेस ने तस्वीरों की एक और सीरीज शेयर की है।

क्रूज पर दिशा ने ढहाया कहर

रविवार को दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने क्रूज पर इठलाते-बलखाते हुए एक से बढ़कर एक हॉट फोटोज क्लिक कराईं। ग्रीन कलर की डीप-नेक ड्रेस में दिशा कहर बरपा रही थीं।

दिशा पाटनी ने अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट रखने के लिए कोई एक्सेसरी नहीं पहनी थी। उन्होंने ग्लैम मेकअप और रेड लिप शेड से खुद को किलर लुक दिया था।

Disha Patani Photos

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई हैं। भीषण गर्मी में उनका ये बोल्ड अवतार और भी तापमान बढ़ा रहा है।

Disha Patani Photo

फैंस ने दिये ऐसे रिएक्शंस

‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ की हीरोइन की इन तस्वीरों को देख फैंस अपना दिल नहीं संभाल पा रहे हैं। कोई उन्हें हॉट बता रहा है तो कोई उन्हें स्टनिंग कह रहा है।

Disha Patani Pics

बहन खुशबू ने लुटाया प्यार

दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने भी कमेंट में उनकी तारीफ की है। उन्होंने लिखा, “बहुत क्लासी। यह हरा आजादी है।” इसी तरह फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Disha Patani movies

दिशा पाटनी अपकमिंग फिल्में

दिशा पाटनी को आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ में विलेन की भूमिका में देखा गया था। इसके लिए उनकी खूब प्रशंसा भी हुई है। अब उनकी आगामी फिल्मों का इंतजार है। वह प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगी, जो 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें-10 घंटे का इंतजार, लंबी-लंबी लाइनें, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में फूले श्रद्धालुओं के हाथ-पांव

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here