मुख्यमंत्री योगी पर शंकराचार्य की टिप्पणी के बाद उपायुक्त कर प्रशांत सिंह का इस्तीफा |

खबर रफ्तार, लखनऊ : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी से आहत होकर उपायुक्त कर प्रशांत सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। कहा कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के लिए शंकराचार्य की ओर से की गई टिप्पणियां बेहद अपमानजनक हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शंकराचार्य की ओर से गई टिप्पणी से आहत होकर उपायुक्त कर प्रशांत सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। कहा कि ये अपमानजनक है। इस्तीफा देने की घोषणा के बाद उपायुक्त कर प्रशांत सिंह ने कहा कि मैं राज्य कर विभाग में अयोध्या में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत हूं। बीते कुछ दिनों से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लगातार अपमानजनक टिप्पणी की जा रही हैं। मैं एक वेतनभोगी कर्मचारी हूं लेकिन मेरे अंदर भी दिल है। मैं देश के संविधान, राज्य व्यवस्था और देश की एकता के लिए इन टिप्पणियों को गैरजिम्मेदाराना मानता हूं। मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी एक लोकतांत्रितक व्यवस्था के तहत इन पदों पर बैठे हैं उन पर इस तरह की टिप्पणी करना आहत करने का वाला है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours