ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: AAP सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी और डीवीआर जब्त कर लिया है और उसे लेकर जांच टीम वहां से निकल चुकी है।
पुलिस ने बताया कि सबूत घटनास्थल का डिजिटल वीडियो रिकॉर्ड (डीवीआर) था, लेकिन इसे अभी तक पुलिस को उपलब्ध नहीं कराया गया है। पुलिस हिरासत की मांग करने वाली याचिका के अनुसार, सीएम आवास के एक जूनियर इंजीनियर ने यह स्वीकार किया कि उसे उस स्थान तक पहुंच नहीं थी, जहां डीवीआर और सीसीटीवी कैमरे लगे थे।
जांच टीम पहुंची थी सीएम आवास
इससे पहले, एडिशनल डीसीपी अंजिता चेप्याला, सिविल लाइन्स थाने के एसएचओ समेत दिल्ली पुलिस की एक टीम सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी। जांच एजेंसी सीएम आवास पर इसलिए पहुंची थी, ताकि घटना का डीवीआर अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया था।
सीएम केजरीवाल भी अपने आवास पर पहुंचे
वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल भी बीजेपी मुख्यालय की तरफ मार्च खत्म कर अपने आवास पर पहुंच चुके हैं। उधर पुलिस ने पूरे इलाके धारा 144 लागू कर दिया था। इस वजह से आप नेताओं को पुलिस ने बीजेपी मुख्यालय की तरफ नहीं बढ़ने दिया। सभी वहीं बैठ गए। इसके बाद सभी वापस लौट आए।
ये भी पढ़ें…पतंजलि के सोन पापड़ी का सैंपल फेल, कर्मचारी समेत तीन लोगों को हुई जेल
You May Also Like
More From Author
₹2000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर MDR की चर्चा, व्यापारियों ने जताया विरोध
September 17, 2026
Agniveer Scheme पर कांग्रेस का हमला, स्थायी भर्ती बहाल करने की मांग
September 17, 2026
पतंजलि के सोन पापड़ी का सैंपल फेल, कर्मचारी समेत तीन लोगों को हुई जेल

+ There are no comments
Add yours