द‍िल्‍ली पुल‍िस के ASI ने सर्व‍िस र‍िवॉल्‍वर से खुद को मारी गोली, नहीं म‍िला कोई सुसाइड नोट

ख़बर रफ़्तार, नई द‍िल्‍ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिले के सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार सुबह एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार सुबह 3:15 बजे की बताई जा रही है. मृतक एएसआई की पहचान विजय के रूप में की गई है जो क‍ि मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे. घटनास्थल से कोई सुसाइड नहीं म‍िला है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

घटना के बारे में उत्तरी जिला डीसीपी मनोज कुमार मीणा के मुताबिक एएसआई विजय के सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारने की सूचना मंगलवार तड़के 3:15 बजे मिली थी. जिनका नंबर 1769/एन पीआईएस नंबर 28942014 है जो क‍ि सिविल लाइंस पुलिस थाने में तैनात थे. आज तड़के सिविल लाइंस बैरक फ्लोर में अपने कमरे में सर्विस पिस्टल से गोली मारने की सूचना म‍िली. वह 1994 बैच के अधिकारी थे.

ये भी पढ़ें:- लैंड फॉर जॉब केस में ईडी ने पहली पूरक चार्जशीट की दाखिल, 11 आरोपी बनाए गए

इस घटना के बारे में उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है. घटना की सूचना म‍िलने के बाद क्राइम टीम और रोह‍िणी की फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर निरीक्षण के ल‍िए पहुंची. टीम ने घटनास्थल का न‍िरीक्षण क‍िया. जांच के दौरान मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. प्रथम दृष्‍टया इस मामले को कुछ घरेलू परेशानी के तौर पर देखा जा रहा है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर

दी है.

You May Also Like

More From Author