देहरादून: पति ने पत्नी का गला घोंटकर मार की हत्या…रात में खुद लेकर गया अस्पताल, दो महीने पहले हुई थी शादी

ख़बर रफ़्तार, देहरादून: देहरादून प्रेमनगर के मिठीबेरी में पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। दो महीने पहले ही फ़रवरी में दोनों की शादी हुई थी। रविवार रात को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अब तक मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम प्रतिभा और हत्यारोपी पति का नाम दीपक शर्मा है।

ये भी पढ़ें..हरिद्वार: चौकी में पुलिस के सामने खाया सल्फास, देखकर सभी के फूल गए हाथ-पैर; शादीशुदा था युवक

दीपक दिहाड़ी मज़दूरी करता है। पत्नी का गला घोंटकर मार डालने के बाद दीपक खुद ही उसे अस्पताल ले गया था। सुबह पुलिस को डेथ मेमो मिला तो सारी बात सामने आई। पुलिस ने दीपक शर्मा को हिरासत में ले लिया है।

 

You May Also Like

More From Author