भाजपा प्रवक्ता के नाम से मैसेज भेजकर साइबर ठगों ने महिला से 90 हजार ठगे, मुकदमा दर्ज

ख़बर रफ़्तार ,देहरादून: भाजपा प्रवक्ता डॉ. देवेंद्र भसीन के नाम से साइबर ठगों ने महिला से 90 हजार रुपये ठग लिए। महिला के पास एक अनजान नंबर से मैसेज आया था, जिस पर डीपी में डॉ. भसीन की फोटो लगी थी। महिला की शिकायत पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशाल गुप्ता निवासी सरस्वती मार्ग ने शिकायत की है। गत दो दिसंबर को उनके फेसबुक मैसेंजर में डॉ. देवेंद्र भसीन बीजेपी प्रवक्ता के नाम से मैसेज आया। उसमें देवेंद्र भसीन की ही फोटो लगाई हुई थी। इसलिए उन्होंने विश्वास कर लिया। ठगों ने मैसेज कर गूगल पे का नंबर मांगा। कहा गया कि आर्मी का कोई मित्र है वह खाते में बीस हजार रुपये ट्रांसफर करेगा।

 

 

विशाल गुप्ता ने पत्नी का नंबर भेज दिया। फोन करने वाले ने अपना नाम कुलदीप बताया और झांसे में लेकर पांच रुपये ट्रांसफर करने को कहा। पत्नी ने विश्वास कर कहने के मुताबिक कर दिया। इस दौरान फोन डिस्कनेक्ट नहीं करने को कहा गया। इसके बाद 20 हजार रुपये खाते में डालने को कहा गया। इस तरह आरोपियों ने 90 हजार रुपये ठग लिए। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

You May Also Like

More From Author