ख़बर रफ़्तार, फिरोजाबाद: देश की पहली स्लीपर कोच वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा से गोरखपुर के बीच चलेगी। इसके टूंडला में भी ठहराव पर मंथन चल रहा है। यदि ठहराव मिला तो रेल यात्रियों को काफी लाभ होगा।
प्रस्ताव के अनुसार, आगरा फोर्ट-गोरखपुर वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलेगी। आगरा फोर्ट से गाड़ी संख्या 22584 सुबह पांच बजे चलकर गोरखपुर शाम सात बजे पहुंचेगी। वहीं गोरखपुर से गाड़ी संख्या 22583 शाम सात बजे चलकर सुबह पांच बजे आगरा फोर्ट आएगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन का ठहराव टूंडला रेलवे स्टेशन पर किए जाने को लेकर भी मंथन किया जा रहा है।
ये होंगी सुविधाएं
स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के कोच की ऊंचाई अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस की तुलना में अधिक होगी। बर्थ पर चढ़ने के लिए भी सीढियों को नई डिजाइन दी गई है। इसमें टक्कर रोधी प्रणाली पहले से फिट की गई है। अभी देश के किसी भी रूट पर स्लीपर कोच वंदे भारत ट्रेन का संचालन नहीं हो रहा है।
