यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीएम योगी ने दी बधाई, बोले- आप सभी नए यूपी का भविष्य हैं

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, लखनऊ: यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है और साथ ही उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए परिश्रम, लगन और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड: आईआईटी के शोधकर्ताओं ने खोजे प्राचीन विशालकाय सांप के जीवाश्म, जानिए क्यों रखा गया वासुकी नाम

आप सभी ‘नए उत्तर प्रदेश’ का स्वर्णिम भविष्य हैं। ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है। मां शारदे की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को यूपी बोर्ड ने दसवीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की है जिसमें दसवीं में 89.55 प्रतिशत तो इण्टर में 82.60 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours