12.8 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक शुरू, यूसीसी पर बन रही रणनीति, कांग्रेस की लक्ष्मी ने थामा भाजपा का दामन

ख़बर रफ़्तार, देहरादून:  उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज पहला दिन था, जो कि कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। दूसरी तरफ भाजपा विधानमंडल दल की बैठक शुरू हो गई है, जिसमे यूसीसी पर रणनीति बन रही है। वहीं कांग्रेस की लक्ष्मी अग्रवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्या दिलाई।

विधानसभा सत्र आठ फरवरी तक चलेगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को विधायकों से 250 से अधिक प्रश्न मिले हैं। सदन में यूसीसी विधेयक पेश होगा, जिसके चलते हंगामे के आसार है। विपक्ष ने भी सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

ये भी पढ़ें….उत्तराखंड: चुनाव लड़ने पर हरक सिंह रावत का बयान आया सामने, हरिद्वार के साथ ही एक और नाम बताया

उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का कहना है कि यूसीसी का ड्राफ्ट पहले उपलब्ध कराया जाए, उसके बाद सदन में लाएं। जल्दबाजी न की जाए। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यूसीसी पर सवाल उठाए हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here