ख़बर रफ़्तार, रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्च पर बड़ी सफलता मिली है।
छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्च पर बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश के खैरागढ़ जिले के बकरकट्टा थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव में एक करोड़ का इनामी कुख्यात नक्सली रामधेर मज्जी ने सरेंडर किया है।
एक करोड़ के इनामी रामधेर मज्जी सहित 12 नक्सलियों ने सोमवार की सुबह सरेंडर किया है। इन नक्सलियों में छह महिलाएं भी शामिल हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की पुलिस के लिए नक्सली रामधेर बड़ी चुनौती था। सरेंडर नक्सली रामधेर मज्जी एमएमसी जोन में सीसी मेंबर के रूप में कर रहा था। वह हमेशा एके -47 से लैस रहता था।
सरेंडर नक्सलियों में छह महिलाएं भी शामिल हैं। मज्जी छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था। वह एमएमसी जोन में नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर के रूप में काम कर रहा था। सरेंडर करने वालों में बड़े नक्सली कैडर्स में सीसी मेंबर, डीवीसीएम, एसीएम और अन्य स्तर के बड़े नक्सली शामिल हैं। एके-47 और अन्य हथियारों के साथ इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है। माना जा रहा है कि मज्जी के आत्मसमर्पण करने के बाद नक्सलियों का एमएमसी जोन लगभग खत्म हो गया है।

+ There are no comments
Add yours