
ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव के शुरू होने के करीब एक घंटे बाद ही समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। वह रायबरेली की ऊंचाहार विधासभा सीट से विधायक हैं। साथ ही सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वह लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ विधानसभा में आवाज बुलंद करते रहे हैं। साथ ही अपने क्षेत्र की जनता के लिए विभिन्न परियोजनाओं की भी मांग करते रहते हैं।
भाजपा को अपने आठवें और सपा को तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए अतिरिक्त मतों की आवश्यकता होगी। इससे चुनाव में क्रास वोटिंग के प्रबल आसार हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव सुबह विधानसभा परिसर जा रहे थे, इसी दौरान क्रास वोटिंग के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया।
ये भी पढ़ें…उत्तराखंड में गुलदारों के बढ़ते हमलों की रोकथाम को लेकर सीएम धामी सख्त, लगाई अधिकारियों की फटकार
शिवपाल यादव ने कहा- ‘वे लोग समाजवादी पार्टी के चिह्न पर चुनाव जीते हैं। अगर ऐसा होता है तो हमें भी आगे देखना पड़ेगा।
अखिलेश ने क्रास वोटिंग के सवाल पर कहा- हमें उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे… जो दूसरों के लिए काटा बोते हैं या गड्ढे खोदते हैं वे खुद ही उसमें गिरते हैं…भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है… जिन्हें कुछ लाभ मिलना होगा वे चले(भाजपा की तरफ) जाएंगे।
+ There are no comments
Add yours