14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप, कहा- भाजपा चुनाव जीतती नहीं, चोरी करती है

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद चंडीगढ़ का मेयर अब INDI गठबंधन से होगा। इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत आखिरकार संविधान और लोकतंत्र की हुई। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को बहुत-बहुत शुक्रिया कहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा 370 सीटों को जीतने का आत्मविश्वास दिखा रही है। ये लोगों को चैलेंज कर रहे हैं कि 370 सीटें आएंगी, ये कह रहे हैं कि लोगों की जरूरत नहीं है। ये कहां से आएंगी 370 सीटें। ये लोग चुनाव जीतते नहीं हैं, ये चुनाव चोरी करते हैं।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव ने दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया। इन लोगों को बेनकाब कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराया जा सकता है, एकता और अच्छी प्लानिंग से हराया जा सकता है। चंडीगढ़ के लोगों की भी जीत हुई और पूरे देश की जीत हुई। भाजपा ने इस चुनाव और इसके परिणाम को चोरी कर लिया था।

आरोप लगाया कि भाजपा वाले पहले ईवीएम में धांधली करते हैं, फिर भी हार जाएं तो खरीद फरोख्त, डराने धमकाने और सत्ता व अधिकारों के दुरुपयोग में लग जाते हैं।

लोकसभा में गगठबंधन पर कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बातचीत का दौर जारी है, जल्द ही घोषणा की जाएगी।

ये भी पढ़ें…आखिरी चरण में पहुंचा नैनीताल पुराना बस स्टेशन के सुंदरीकरण का काम, अब यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here