Hamirpur: जिले में एंटी करप्शन बांदा की टीम पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता को, दस हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा; गिरफ्तार

ख़बर रफ़्तार, हमीरपुर: जिले में एंटी करप्शन बांदा की टीम पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता को दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। सदर कोतवाली में टीम कार्रवाई में जुटी है। सीओ राजेश कमल ने बताया कि अवर अभियंता रमेश कुमार गुप्ता को बांदा की टीम ने दस हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है किसी ठेकेदार से अभियंता ने रुपए मांगे थे।

Also read- देहरादून; गाय के गोबर से बन रही गणपति बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्तियां; आकर्षित कर रही

You May Also Like

More From Author