उत्तराखंड को-ऑपिरेटिव सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, करें डाउनलोड

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  उत्तराखंड को-ऑपिरेटिव सुपरवाइजर और एनवायरनमेंट सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा की आंसर-की रिलीज की गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission, UKPSC) की ओर से समूह सी परीक्षा के प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट https://ukpsc.net.in पर जारी की गई है। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

यूकेपीएससी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति 28 नवंबर, 2023 तक दर्ज कराई जा सकेगी। कैंडिडेट्स को अगर लगता है कि उन्हें किसी प्रश्न पर कोई ऑब्जेक्शन है तो वे इसके लिए उठा सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान दें कि इसके लिए उन्हें निश्चित फीस का भुगतान भी करना होगा।

UKPSC Supervisor Answer Key 2023 Out: उत्तराखंड को-ऑपिरेटिव सुपरवाइजर आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड

उत्तराखंड को-ऑपिरेटिव और एनवायरमेंट सुपरवाइजर आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://ukpsc.net.in/ पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर दिख रहे लिंक UKPSC Supervisor लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, अब आप लॉगइन और डेट ऑफ बर्थ को एंटर करके आपके सामने आंसर-की प्रदर्शित हो जाएगी। इसके बाद, आप उसे चेक करके उसका पीडीएफ डाउनलोड करके रख सकते हैं।

UKPSC Supervisor Answer Key 2023 Out: इस तारीख को हुई थी परीक्षा 

बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर, 2023 को हुआ था। एग्जाम उत्तराखंड राज्य के 13 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, अब आंसर-की रिलीज कर दी गई है। आंसर-की पर मांगी गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद एक्सपर्ट पैनल की ओर से फाइनल आंसर-की और नतीजे जारी किए जाएंगे। वहीं, इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर विजिट करना होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours