दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर गठबंधन को मिलेगी जीत’, सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया दावा

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के सभी सातों लोकसभा सीट पर गठबंधन की जीत का दावा किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया- दिल्ली की सातों सीट इंडिया गठबंधन जीतेगा। हम दिल्लीवालों के विकास और तरक्की के लिए काम करते हैं। बीजेपी वाले दिल्ली को बर्बाद करने में लगे हैं। ये दिल्लीवालों को दुःखी करने में लगे रहते हैं। मारने वाले से राहत देने वाला बड़ा होता है।

बता दें, दिल्ली सरकार लोगों को पानी के बढ़े बिलों से राहत देने के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लेकर आई, लेकिन इसे फिलहाल रोक दिया गया है। इसी के खिलाफ आप मुख्यालय में प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। इससे पहले, केजरीवाल गोविंदपुरी इलाके का दौरा किया था और लोगों से बातचीत भी की थी। इस दौरान उन्होंने पानी के बढ़ हुए बिल किसी से न चुकाने की अपील की थी।

You May Also Like

More From Author