ख़बर रफ़्तार, किच्छा: पति को छोड़ने के बाद महिला जिस युवक पर विश्वास कर उसके साथ रहने लगी। उसी ने आठ वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बना दिया। पुलिस ने पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दरऊ चौकी क्षेत्र अंतर्गत महिला का पति शराब पीने का आदी था।
आरोप है कि शनिवार को महिला की अनुपस्थिति में रजत ने मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। बच्ची की चीख सुन वहां पड़ोसी पहुंचे तो आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने मामले में पाक्सो एक्ट व आइपीसी की धारा 376 ए,बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपित को कुरैया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। वह पैदल ही दरऊ के रास्ते पैदल शेरगढ़ भागने का प्रयास कर रहा था।
