केकेआर को चैंपियन बनाने के बाद Harshit Rana दो आरोपों में बुरी तरह फंसे, मैच रेफरी ने ठोका भारी जुर्माना

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्‍ली:  सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स के आखिरी ओवर के हीरो हर्षित राणा को आईपीएल आचार संहिंता के उल्‍लंघन का दोषी पाया गया, जिसके बाद उन पर मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना ठोका गया। राणा ने मयंक अग्रवाल और हेनरिच क्‍लासेन को विकेट लेने के बाद गुस्‍से में डगआउट की राह दिखाई थी।

युवा तेज गेंदबाज ने शनिवार को आईपीएल 2024 के तीसरे मैच में केकेआर के लिए हीरो की भूमिका निभाई और एसआरएच के खिलाफ रोमांचक मैच में टीम को 4 रन से जीत दिलाई। हालांकि, हर्षित राणा का प्रदर्शन उनके व्‍यवहार के सामने थोड़ा फीका पड़ता दिखा।
हर्षित राणा ने मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद उन्‍हें फ्लाइंग किस दी थी, जिसकी महान बल्‍लेबाज सुनील गावस्‍कर ने कमेंट्री करने के दौरान आलोचना भी की थी। फिर उन्‍होंने क्‍लासेन का विकेट लेकर भी बेहद जोशीले अंदाज में जश्‍न मनाया।

आईपीएल का बयान

आईपीएल ने बयान जारी करके बताया कि हर्षित राणा ने आईपीएल की आचार संहिंता के आर्टिकल 2.5 के अंतर्गत दो लेवल 1 अपरान किए और इसके लिए उन पर मैच फीस का क्रमश: 10 और 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। बयान में यह भी कहा गया कि तेज गेंदबाज ने मैच रेफरी द्वारा लगाए आरोपों को स्‍वीकार कर लिया है।

राणा बने केकेआर की जीत के हीरो

केकेआर को जीत दिलाने में हर्षित राणा ने अहम भूमिका निभाई। उन्‍होंने 4 ओवर के अपने स्‍पेल में 33 रन देकर तीन विकेट झटके। तेज गेंदबाज ने आखिरी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन बनाने से रोक दिया। हर्षित राणा के लिए केकेआर की यात्रा आगे सफल हो सकती है। उन्‍हें इसी प्रकार का प्रदर्शन आगे भी जारी रखना होगा।

ये भी पढ़ें…देहरादून: 31 हजार घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन लगाने का काम पूरा; जानें

You May Also Like

More From Author