खबर रफ़्तार, बरेली : बरेली कॉलेज में चल रही स्नातक विषम सेमेस्टर परीक्षा में रविवार को दूसरी पाली में मात्र एक छात्रा ने परीक्षा दी। दरअसल, पहली पाली में 1100 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और तीसरी पाली में 256 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में मात्र एक विद्यार्थी फिजिकल एजुकेशन मेजर विषय की परीक्षा देने पहुंची।
- फेल हुआ छात्र तो बुला ली पुलिस
बीटेक पांचवे सेमेस्टर के छात्र ने 112 डायल कर पुलिस बुलाई। वह पुलिस को परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के कार्यालय ले गया। वहां वह अधिकारियों से बहस करने लगा, तो पुलिस उसे बाहर ले गई। सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा छात्र को विभागीय अधिकारियों के पास ले गए। उसके परिजनों को सूचना दी गई और समझाकर घर भेजा गया।
