टनकपुर में शारदा नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, खोज में जुटी टीम

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, टनकपुर : उत्तराखंड के टनकपुर में मंगलवार दोपहर शारदा घाट में नहाते वक्त दो किशोर डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस की तैराक टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्चों की खोज शुरू की। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस के मुताबिक, डूबने वाले किशोरों के नाम अंकित(10) निवासी फरीदपुर बरेली व अमित(8) पुत्र हरीश राज निवासी शारदा चुंगी टनकपुर(मूल निवासी भोलापुर पीलीभीत)है।

बताया जा रहा है कि अंकित अपनी नानी के घर टनकपुर आया हुआ था। अमित के माता-पिता टनकपुर में किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों दोपहर को नहाने शारदा नदी के तट पर चले गए, जिस दौरान दोनों डूब गए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours