ख़बर रफ़्तार, नूंह : Nuh Expressway हरियाणा के नूंह जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बघोला गांव के पास दिल्ली की ओर जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे में एक बच्चा और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मंडीखेड़ा स्थित सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घायलों का इलाज जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

+ There are no comments
Add yours