Meena Kamboj ने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव का संभाला पदभार

एफएनएन, करनाल : Meena Kamboj हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद में मंगलवार को आयोजित एक समारोह के दौरान मीना कंबोज ने मानद महासचिव के पद का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम परिषद के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी की उपस्थिति रही।

कार्यभार संभालने के बाद मीना कंबोज ने मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिषद के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी सहित कई चेयरमैन, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मीना कंबोज को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि मीना कंबोज इससे पहले करनाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सहित संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। अब बाल कल्याण परिषद में नई भूमिका के साथ उनसे बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

You May Also Like

More From Author