Jaspur में 3.09 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी पुलिस ने की सीज

ख़बर रफ़्तार, जसपुर : ऊधम सिंह नगर के जसपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 3.09 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अखलेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम नगर क्षेत्र में नियमित चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहम्मद नौशाद उर्फ सुल्ला संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.09 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल भी जब्त कर सीज कर दी। बरामद नशीले पदार्थ के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है।

You May Also Like

More From Author